फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM got angry after seeing the handcart on the temple and old VIP road

मंदिर और पुरानी वीआईपी मार्ग पर ठेला देख नाराज हुए डीएम

Sat, 28 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
DM got angry after seeing the handcart on the temple and old VIP road
जिलाधिकारी ने शुक्रवार की दोपहर विंध्याचल पहुंचकर चल रहे विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रगति जायजा लिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार पुरानी वीआईपी मार्ग, नई वीआईपी मार्ग, पक्काघाट व मंदिर के निर्माण कार्य को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ध्वस्त हो रहे हवन कुंड को देखा। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने ध्वस्तीकरण के साथ- साथ मलबे को भी हटाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुरानी वीआईपी मार्ग व मां विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास ठेला इत्यादि देखकर काफी नाराज दिखे। डीएम ने ऐसे दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट से तत्काल ऐसे स्थानों से ठेला आदि हटाने का निर्देश दिया। न मानने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई को कहा। परकोटा व तोरण द्वार के लिए खरीदी जा रही संपत्तियों की रजिस्ट्री के बारे में उन्होंने कहा कि जल्दी ही समस्त संपत्तियों की खरीददारी पूर्ण कर ली जाएगी और तय समय पर कार्य भी पूर्ण होगा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण चौहान, कार्यदाई संस्था के जेई व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed