फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM and SP verified the applications of IGRS

आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का डीएम व एसपी ने किया सत्यापन

Sat, 28 Nov 2020 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
DM and SP verified the applications of IGRS
मिर्जापुर। आईजीआरएस पोर्टल पर फरियादियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों के समाधान के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों के घर जाकर प्रार्थनापत्र की गुणवत्ता के समाधान जानकारी ली।
विज्ञापन

सिटी विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पिपराडाड़ के दीपक कुमार ने जिलाधिकारी पोर्टल पर शिकायत की थी कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उनसे मार-पीट किया और दोबारा भी मारने की धमकी दी जा रही है। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने दीपक के घर जाकर समस्या के समाधान के बारे में जानकारी ली। दीपक के पिता मौके पर मिले और बताया कि वे निस्तारण से पूर्णतया संतुष्ट हैं तथा उन्हें किसी के द्वारा किसी प्रकार की धमकी नहीं दी जा रही है। इसी प्रकार एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी के नाम से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत किया गया था कि उनकी पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण/ भगाने और गाली आदि विपक्षी द्वारा दिया जाता है। जिस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायतकर्ता की लड़की ने पड़री निवासी राजू गौतम से शादी कर ली है। लड़की द्वारा बयान दिया गया कि वह शादी से खुश है। पिपराडाड़ निवासी स्वामीशरण ने शिकायत की कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उनका राशन कार्ड आवेदन कराकर बना दिया गया। गेंदा देवी के शिकायत पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उनके घर गए। जहां पर घर पर कोई मौजूद नहीं मिला। जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा बताया गया कि इनका मामला शादी कराने के संबंध में है जो प्रक्रियाधीन है। इनके द्वारा कोई प्रपत्र नहीं दिया गया है। जिसकी मांग कार्यालय द्वारा की गयी है। प्रपत्र प्राप्त होने पर मामले का समाधान करा दिया जायेगा।नायब तहसीलदार सदर, जिला प्रोवेशन अधिकारी गिरीश दूबे, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed