फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM and DIG inspected Vindhyachal and railway station.

Mirzapur News: डीएम व डीआईजी ने विंध्याचल और रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Sat, 03 Jan 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
DM and DIG inspected Vindhyachal and railway station.
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस उप महानिरीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन, विंध्याचल रेलवे स्टेशन, नटवा तिराहा, अटल चौराहा सहित मार्गों व प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व उप पुलिस महानिरीक्षक ने दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग, पेयजल, शौचालय, घाटों व गलियों में प्रकाश व्यवस्था, अलाव व साफ सफाई व्यवस्था आदि की समीक्षा की। कहा कि पूर्णिमा व माघ मेला प्रयागराज से विंध्याचल आने वालाें की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके बाद गैपुरा के रास्ते जिगना के पास मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर स्थित पाली बार्डर तक भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व उप पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पूर्णिमा पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

जिल की सीमा पर बनेगा चेकपोस्ट, बैरियर और पुलिस बल की होगी तैनाती-लालगंज। कुंभ मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में एएसपी (सीटी) नितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुनेंद्र पाल तथा थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले लालगंज–मांडा मार्ग पर जनपदीय सीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनेगा। बैरियर व्यवस्था के साथ ही पुलिस बल की तैनाती होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने कुंभ के दौरान प्रयागराज की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की आवाजाही को सुचारु रखने, जाम की स्थिति से निपटने तथा आपात हालात में त्वरित कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने और बॉर्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों ने लालगंज–कोरांव मार्ग पर जिले की सीमा का भी निरीक्षण किया। यहां कुंभ को लेकर अंतरजनपदीय समन्वय, सूचना आदान–प्रदान और संयुक्त चेकिंग व्यवस्था को लेकर संबंधित बिंदुओं पर मंथन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed