फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM and CDO celebrated Holi with tribals

जन जातियों को गले लगाकर डीएम व सीडीओ ने मनाई होली

Thu, 12 Mar 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM and CDO celebrated Holi with tribals
सिटी विकास खंड के भिस्कुरी गांव स्थित मुसहर कालोनी में लड़कियों को वस्त्र वितरण करते डीएम सुशील ? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के भिस्कुरी गांव पहुंचे जिलाधिकारी और सीडीओ ने जन जातियों को गले लगाकर होली का त्योहार मनाया। बुधवार को मुसहर बस्ती पहुंचे जिलाधिकारी व सीडीओ ने मुसहर कालोनी का निरीक्षण किया। आवास के अधूरे प्लास्टर को पूरा किया जाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुसहर परिवार व उनके बच्चो को अबीर व गुलाल लगाकर कपड़े, महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान का वितरण कर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने मुसहर बस्ती में चलाई गई योजनाओं के बाबत जिलाधिकारी को जानकारी दी। यहां पर मुसहरों के लिए आवंटित सभी आवास पूरे कर दिए गए है साथ ही सभी परिवारों के लिए निर्मित शौचालय आदि देख डीएम सुशील कुमार पटेल ने कार्य की प्रशंसा तो किया पर कुछ आवासों के अधूरे प्लास्टर देख उसे पूरे किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बस्ती में शासन की ओर से चलाई गई योजनाएं प्रत्येक दशा में 31 मार्च से पहले पूरे किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा मुसहर कालोनी में आने, जाने के रास्ते, बिजली, पानी व शिक्षा के समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा एनआरएलएम के माध्यम से यहां की महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाए जाए। कहा कि किसी भी दशा में बाहर न शौच करें और न ही अपने बच्चों को खुले में शौच करने दें। ग्राम प्रधान सूर्य बलि मौर्य ने जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, परियोजना निदेशक ऋषिमुनी उपाध्याय, डीपीआरओ अरविंद कुमार, सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह, संपत मौर्य, प्रवीण सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी तरुण भारती, रमाकांत, मस्तु दुबे, अमरेश दुबे, नेब्बूलाल, राज कुमार, महेंद्र कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed