फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divyangjan took out a rally for the exercise of franchise

मताधिकार के प्रयोग के लिए दिव्यांगजनों ने निकाली रैली

Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Divyangjan took out a rally for the exercise of franchise
स्वीप अंतर्गत मतदाता शिक्षा एवं मतदाता जागरूकता के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दिव्यांगजनों ने ट्राइसाइकिल रैली निकाली। इस रैली को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के साथ कलेक्ट्रेट सभागार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि रैली के शुभारंभ में दिव्यांग आइकान प्रसिद्ध क्रिकेट प्लेयर मो अख्तर अली ने युवाओं एवं लोगों से आह्वान किया कि 18 वर्ष पूर्ण कर रहे या सूची में शामिल होने से छूटे युवा मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। इसके लिये विशेष अभियान सात, 13, 21 एवं 27 नवंबर को चलाया जा रहा है। उधर, रैली में शामिल दिव्यांगजन मतदाता सूची में नाम जोड़वाने व मताधिकार के प्रयोग से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में बचपन डे केयर सेंटर विन्ध्याचल शान्तिराज समावेशी शिक्षा समिति कलना गैपुरा छानबे, मां वैष्णवी फाउंडेशन कछवां, मां बलिराजी सेवा संस्थान दूधनाथ तिराहा विन्ध्याचल रोड सहित कई अन्य संस्थाओं ने भागीदारी की। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत इसी तरह से ह्यूमन चयन महिला समूह, साइकिल रैली, ई रिक्शा रैली, क्रास कंट्री रेस, नुक्कड़ नाटक, लोकगायन, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed