{"_id":"6ae2621550367a9b48011fea","slug":"divisional-football-tournament-to-begin-on-the-2nd-boys-and-girls-teams-will-participate-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-163969-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मंडलीय फुटबॉल स्पर्धा दो से, बालक और बालिका टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मंडलीय फुटबॉल स्पर्धा दो से, बालक और बालिका टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन
फुटबाल खिलाड़ियों की फाइल फोटो। स्रोत- फाइल फोटो
मोर्चाघर मैदान पर होगा आयोजन, सीनियर बालिका और बालक टीम का भी होगा चयन
मिर्जापुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से दो दिवसीय मंडलीय फुटबॉल स्पर्धा दो से तीन नवंबर तक मोर्चाघर मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की बालक और बालिका की फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। इसके आधार पर मंडल की सीनियर बालिका फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी सीनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. तुफैल ने बताया कि बालक वर्ग के खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा, ताकि वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर सकें। चयनित बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर मोर्चाघर मैदान पर होगा। प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। फाइनल मैच में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को जिला फुटबॉल संघ की ओर से पुरस्कृत किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के योग्यताप्राप्त रेफरियों की देखरेख में खेले जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी किसी क्लब या जिले की टीम के माध्यम से हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ियों से पंजीकरण कराने और अपनी टीम की जानकारी जिला फुटबॉल संघ मिर्जापुर को जानकारी दी। उद्घाटन मैच दो नवंबर को शाम तीन बजे भदोही और मिर्जापुर की टीमों के बीच खेला जाएगा।