फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Disturbed peace during Holi celebrations, brought to police station and fed Gujhiya

Mirzapur News: होली के हुड़दंग में शांतिभंग किया, पुलिस थाने लाकर खिलाई गुझिया

Fri, 06 Mar 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Disturbed peace during Holi celebrations, brought to police station and fed Gujhiya
शांतिभंग करने वालों को गुझिया ​खिलाते राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय। स्रोत- संवाद - फोटो : मृतक रोशनलाल।
गलत काम करने पर पुलिस के डंडे की पिटाई तो लोगों ने सुनी होगी लेकिन होली के त्योहार पर आपस में विवाद कर पकड़े गए लोगों की पुलिस ने शांतिभंग में चालान तो किया ही, साथ ही गुझिया खिलाकर दोबारा त्योहार के अवसर पर ऐसी गलती न करने की शपथ दिलाई। रंगों के त्योहार होली पर सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को पुलिस ने होली के दिन अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया। त्योहार के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस की होली थी तो पुलिस ने उन सभी युवकों को गुझिया खिलाकर उनका चालान करते हुए त्योहार के अवसर पर दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत दी। सभी युवकों ने यह शपथ लिया कि त्योहार के अवसर पर कभी भी नशे का सेवन कर आपसी सौहार्द कभी नहीं बिगाड़ेंगे। शांति भंग करने वाले युवकों में डढ़िया निवासी रमेश कोल, मनीष कुमार, धर्मराज, मायाशंकर, बघौड़ा निवासी चंदन, अंशु, लवकुश, बबलू हैं। इसके बाद पुलिस ने थाना के बगल में नट बस्ती के बच्चों को गुझिया, मिठाई वितरित कर आपसी सौहार्द के साथ होली मनाया। थानाध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि विवाद करने वालों का चालान किया। उनको होली पर गुझिया खिलाकर दोबारा शराब के नशे में विवाद न करने की शपथ दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed