{"_id":"46fdfafa26de0b659d49452013805c34","slug":"district-panchayat-member-election-femdom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य चुनाव में महिलाओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य चुनाव में महिलाओं का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में जिला पंचायत पद के प्रत्याशियों के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सोमवार को कई दिग्गजों के सिर पर सेहरा बंधा, तो कई धुरंधरों को हार का सामना करना पड़ा।
सबसे बड़ी बात कि देर रात तक आए 40 परिणामों में से 20 पर आधी आबादी का कब्जा रहा। जबकि कुछ प्रत्याशी तो पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने।
जिले में सर्वाधिक मत 12077 से शकुंतला देवी ने जीत दर्ज की। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात्र 3312 मत ही मिले। विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह की बहन नीलम सिंह राजगढ़ तीन सीट से 8908 मत से जीत गईं।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह ने भी पटेहरा एक से जीत दर्ज की है। सपा के जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पटेल को हार का सामना करना पड़ा।
वहीं नरायनपुर की ब्लाक प्रमुख रीना पटेल पर जनता ने विश्वास जताते हुए जिला पंचायत सदस्य बना दिया। इसी प्रकार इंटक नेता राजेश नारायण तिवारी को भी जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
मझवां विकास खंड के अनुराग सिंह को भी 5977 मत से जीत मिली। परिणाम विलंब से आने के कारण देर रात तक उम्मीदवारों की जीत की घोषणा होती रही।