फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Magistrate took stock of the preparations in view of the arrival of the Chief Minister

Mirzapur News: मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate took stock of the preparations in view of the arrival of the Chief Minister
लालगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व एडीएम शिव प्रताप शुक्ला के साथ लालगंज मिलिट्री ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी मैदान में 30 अक्तूबर को प्रस्तावित नारी वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने हेलीपैड मैप, वाहन पार्किंग व वीआईपी वाहन पार्किंग स्थल के साथ ही प्रवेश द्वार के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद उनको जरूरी दिशा-निर्देश दिया। लालगंज तहसील मुख्यालय स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट के पास स्थित मिलिट्री ग्राउंड परिसर में नारी वंदन कार्यक्रम 30 अक्टूबर को प्रस्तावित है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मिलिट्री ग्राउंड के नक्शे को देखने के बाद हेलीपैड व सभा स्थल की व्यवस्था आदि का नक्शा देखा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अलग-अलग दिशाओं से आने वाले लोगों के आवागमन वाले रास्तों के बारे में जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशानिर्देश देते हुए कहा कि प्रवेश का रास्ता सुनिश्चित होगा। इसी प्रकार हेलीपैड और वीआईपी वाहन पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था व सभा स्थल से संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। पंडाल स्थल और हेलीपैड की दूरी सड़क से लेकर पंडाल तक आने वाली महिलाओं की जानकारी से संबंधित जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल से संबंधित वीआईपी के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एडीएम शिव प्रताप शुक्ला को दोनों अधिकारियों ने पंडाल स्थल से संबंधित व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। ज्ञात हो, इस कार्यक्रम में केवल महिलाओं की भागीदारी होगी। इसके चलते खास तौर से तैयारी की जा रही है। तैयारियों में भाजपा व अपना दल एस के कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव व भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed