फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Magistrate Takes Strict Stance on Canal Rosters; Directs Officials to Work in Coordination

Mirzapur News: नहरों के रोस्टर पर जिलाधिकारी सख्त कहा-तालमेल से काम करें अधिकारी

Tue, 26 May 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate Takes Strict Stance on Canal Rosters; Directs Officials to Work in Coordination
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन के साथ हुई बैठक में मौजूद किसान।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार की शाम सिंचाई, विद्युत एवं पेयजल से संबंधित मुद्दों पर किसानों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बारिश के पूर्वानुमान के अनुसार नहरों का रोस्टर जारी करने को कहा, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी मिल सके।
किसानों के साथ हुई बैठक में जल संचयन व मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने किसानों से कम पानी वाली फसलों के चयन करने का सुझाव देते हुए जल संरक्षण को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने क्षेत्र की सिंचाई समस्याओं को विस्तार से रखा।
इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जय जवान जय किसान जागरण मंच के अध्यक्ष शारदा मिश्र ने बताया कि विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत लोअर खजूरी में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने से नहरों का संचालन प्रभावित है। उन्होंने बाण सागर नहर निर्माण खंड-5 से पानी छोड़ने की मांग की। बताया कि भरपुरा राजवाहा को 45 क्यूसेक पानी मिल रहा है, लोअर खजूरी को 80 क्यूसेक की जरूरत के सापेक्ष मात्र 15 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भाकियू के अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने नारायणपुर रोड स्थित देवरिया बंगला के पास जलनिकासी की समस्या उठाई। सड़क और पुलिया निर्माण के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था न होने से खेत जलमग्न हो जाते हैं और किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। इस पर नाली निर्माण कराने की मांग की गई।

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने कुंडललिया माइनर की पक्की लाइनिंग कराने और राम रायपुर पंप कैनाल की समुचित सफाई कराने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि अधूरी सफाई के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं किसान त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ने सखौरा पंप कैनाल की कुलाबा नंबर-24 की क्षतिग्रस्त नाली के निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed