फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Magistrate leaves 13 mobile community kitchens

13 मोबाइल कम्युनिटी किचन को जिलाधिकारी ने किया रवाना

Sun, 05 Apr 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate leaves 13 mobile community kitchens
पथरहिया स्थित विकास भवन के परिसर में मोबाइल कम्युनिटी किचन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते डीएम स? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन से रविवार को डीएम सुशील कुमार पटेल व सीडीओ अविनाश सिंह ने 13 मोबाइल कम्युनिटी किचन की गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मोबाइल कम्युनिटी किचन में जरूरत मंद लोगों के लिये पका भोजन, पेयजल, आकस्मिक परिस्थितियों के लिये सूखा राशन व सब्जी रखा गया है। जिसे लाकडाउन के दौरान जरूरतमंद, गरीब, मजदूर, वृद्ध को दिया जायेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण किये गये लाकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों पर नियंत्रण हेतु जनपद में 17 कम्युनिटी किचन पहले से चलाया जा रहा है। जिसमें एक-एक किचन प्रत्येक 12 विकास खंडों तथा चार तहसीलों के अलावा एक जिला मुख्यालय पर चल रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार से 13 और मोबाइल कम्यूनिटी किचन रवाना किया जा रहा है जो प्रत्येक 12 विकास खंडों में एक-एक तथा एक जिला मुख्यालय पर रहेगा। फोन आने पर जिनके पास खाना नहीं है, उन तक तत्काल भोजन पहुंचाने में यह मोबाइल कम्यूनिटी किचन सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे जरूरतमंद जिनके पास वास्तव में खाने के लिये नहीं है, वे अपने खंड विकास अधिकारी को फोन कर सम्पर्क करें। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त 809 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से कम्युनिटी किचन चलाये जा रहे हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 826 कम्यूनिटी किचन पहले ही चलाकर जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है ताकि जिले में कोई भी भूखा न सोए। इसमें पका भोजन, पेयजल, आकस्मिक परिस्थितियों के लिये सूखा राशन व सब्जी रखा गया हैै। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लाकडाउन के स्थिति का जायजा भी लिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, डीडीओ अजितेंद्र मिश्र, सभी बीडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ अनिल कुमार यादव व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed