फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District lagged behind by two points in redressal of complaints on IGRS

Mirzapur News: आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में दो अंकों से पिछड़ गया जिला

Fri, 04 Aug 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
District lagged behind by two points in redressal of complaints on IGRS
मिर्जापुर। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जुलाई माह में जिले को प्रदेश में 13वां स्थान प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि अंतिम समय में दो अंकों से जिला पिछड़ गया, अन्यथा प्रथम स्थान पर होता।
विज्ञापन

जुलाई माह में आईजीआरएस पर कुल 4479 शिकायतें आईं। इनका त्वरित निस्तारण किया गया। बताया गया कि एक शिकायत रह गई। इससे जिला पिछड़ गया। इन दिनों जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम से शिकायतों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रतिदिन शिकायतों के निस्तारण के लिए दिवस अधिकारी की तैनाती कर दी है। उनकी सहायता के लिए दिनों के आधार पर अन्य अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उधर,
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलाधिकारियों में मिर्जापुर की जिलाधिकारी आठवें स्थान पर हैं। प्रदेश के टाॅप टेन में पहले स्थान पर जौनपुर, उसके बाद बरेली, अंबेडकरनगर, बुलंदशहर, बदायूं, रायबरेली व कुशीनगर के बाद मिर्जापुर का स्थान है। मिर्जापुर के बाद मैनपुरी व दसवें स्थान पर बांदा जिला है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का कहना है कि प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने के लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। लोगों की समस्याओं का निस्तारण समय व गुणवत्तापूर्वक हो, इसके लिए जिला प्रशासन की टीम लगी है। समय सारिणी के अनुसार अधिकारी बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उसका निस्तारण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed