फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District hospital facilities will

जिला अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं

Sun, 31 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 31 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
District hospital facilities will
अगले कुछ वर्षों में मंडल के मरीजोें को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें वे सारी सुविधाएं मंडलीय चिकित्सालय में ही मिलने लगेंगी।
विज्ञापन


दिल्ली से आई एनएबीएच (नेशनल एक्रीग्रेडेशन बोर्ड हास्पिटल सर्विसेज) की टीम के सर्वे में इस चिकित्सालय को और बेहतर बनाने के लिए संसाधनों की उपलब्धता के तय मानकों पर खरा पाया गया है। टीम अपनी रिपोर्ट जल्दी ही शासन को सौंप देगी।

एनएबीएच के संयुक्त निदेशक डा. गुलाम अब्बास और यूपी एचएस  के एडवाइजर डा. आईएस खान ने मंडलीय अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के 40 चिकित्सालयों को हाईटेक किया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों, सुविधाओं और उपकरणों के बारे में सर्वे किया जा रहा है।

अब तक के सर्वे में मिर्जापुर जिला चिकित्सालय को प्रथम, गोरखपुर को द्वितीय, आजगमगढ़ को तृतीय तथा कुशीनगर को चौथा स्थान मिला है।

इसमें मिर्जापुर के मंडलीय चिकित्सालय में मानक के अनुसार सारी सुविधाएं यथा साफ सफाई, सुविधा, बिल्डिंग की क्षमता उपलब्ध हैं। अच्छे उपकरण भी मौजूद है। मैन पावर की कुछ कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ उपकरणों की और जरूरत है जिन्हें रिपोर्ट भेजने के बाद शासन से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके पहले देश के तीन प्रांतों गुजरात, केरल तथा महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के चिकित्सालयों का  सर्वे कर हाईटेक किया जा चुका है। 

वहां योजना सफल होने पर इसे  उत्तर प्रदेश में लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed