फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Distribution information will be available on the integrated system

एकीकृत प्रणाली पर उपलब्ध होंगी वितरण की सूचनाएं

Thu, 05 Aug 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Distribution information will be available on the integrated system
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता प्रशासन अनूप चंद्रा ने बैठक कर राजस्व वसूली व वितरण की समीक्षा की। साथ ही नई योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी दी। कहा कि एकीकृत प्रणाली पर वितरण की सूचनाएं शीघ्र ही उपलब्ध होंगी। मुख्य अभियंता ने आरडीएसएस ( रिवैंप्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम) के संबंध में समीक्षा करते हुए उसके क्रियान्वयन के लिए विद्युत उपकेंद्र वार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024- 25 तक उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युतापूर्ति करने, विद्युत हानियो को कम करके 12 प्रतिशत से कम किए जाने, वितरण के क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाओं को एकीकृत प्रणाली पर उपलब्ध कराये जाने तथा सेवा की औसत लागत एवं औसत राजस्व वसूली के अंतर को कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए जिले में सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया गया कि डेढ़ माह के अंदर यह कार्य पूरा हो जाएगा। बैठक में अधिशासी अभियंता दीपक सिंह, राजेंद्र यादव सभी एसडीओ व अवर अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed