फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Distribute tablets and smart phones to students till 23

विद्यार्थियों को 23 तक वितरित कराएं टैबलेट व स्मार्ट फोन

Fri, 20 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Distribute tablets and smart phones to students till 23
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी ने स्कूलों व कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को 23 मई तक टैबलेट या स्मार्ट फोन वितरित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने स्कूलों व कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विद्यार्थियों में अब तक वितरित टैबलेट व स्मार्ट फोन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को शत प्रतिशत पात्र बच्चों में टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उपस्थित प्रधानाचार्यों ने बताया कि कुछ छात्रों द्वारा अभी टैबलेट व स्मार्ट फोन प्राप्त नहीं किया गया है। जिन्हें उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर व रजिस्टर्ड डाक द्वारा पत्राचार कर प्राप्त करने के लिये अवगत कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक विभिन्न स्कूलों को मिलाकर 1145 टेबलेट या स्मार्ट फोन का वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य अपने स्कूल से संबंधित विद्यार्थियों को बुलाकर 23 मई तक हर हाल में शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करा दें। उन्होंने कहा कि यदि बार-बार मैसेज के बाद भी किन्हीं कारण से किसी के द्वारा टैबलेट या स्मार्ट फोन प्राप्त नहीं किया जा रहा है तो बचे हुए टैबलेट व स्मार्ट फोन को स्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुये प्रबंधक ई गर्वनेंस गुरू प्रसाद के पास वापस रिसीव करा दें। उन्होंने कहा कि उसके बाद वितरण नहीं होने की दशा में संबंधित प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी। बैठक में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार के अलावा स्कूलों व कॉलेजों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed