फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute in money transaction, seven injured in fight

पैसे के लेनदेन में हुआ विवाद, मारपीट में छह घायल

Fri, 16 Sep 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dispute in money transaction, seven injured in fight
राजगढ़। थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में कर्ज के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बुधवार की रात को मारपीट हो गयी। जिसमें सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्षों ने राजगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बैठकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी विजय कुमार ने गांव के मंजय को कुछ महीनों पहले 10 हजार रुपये उधार दिया था। उधार का पैसा वापस न देने पर विजय बुधवार की रात विजेंद्र व बल्ली को साथ लेकर मंजय के घर पहुंच कर पैसा वापस मांगने लगा। जिस पर मंजय ने कहा कि अभी पैसे नहीं है, कुछ दिनों बाद दे दूंगा। जिस पर विजय व उनके साथी आक्रोशित होकर उसके घर में घुसने लगे। मंजय द्वारा विरोध किये जाने पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो होने लगी। जिसमें एक पक्ष से विजेंद्र (50), बल्ली (40), विजय (45) व दूसरे पक्ष से पप्पू (23), जितेंद्र (48), अर्जुन (20) व मंजय (42) घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में इलाज कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्षों ने राजगढ़ थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर जांच पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने बताया की दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed