फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispose of pending cases quickly

मिर्जापुर: लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण

Wed, 15 Feb 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending cases quickly
पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के 12445 आवेदन पत्र लंबित होने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को जांच कर अविलंब निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास के अलावा पेंशन आदि से संबंधित योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन के तहत लंबित 12445 आवेदन पत्रों की जांच कर तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीडीओ को बताया गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धारित 1230 लक्ष्य की तुलना में 550 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 3218 लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आधार प्रमाणीकरण का कार्य अभियान चलाकर पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान बताया गया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए जिला स्तर पर 1605 आवेदन पत्रों के सत्यापन के लिए आधार कार्ड की हार्ड कापी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में मनरेगा, एनआरएलएम, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, पोषण मिशन, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति, गो आश्रय स्थल, स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed