फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Discussion on new faces regarding BJP District President

Mirzapur News: भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर नए चेहरों पर चर्चा

Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Discussion on new faces regarding BJP District President
मिर्जापुर। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अंतिम राउंड में नए लोगों की एंट्री से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों से सवर्ण और अति पिछड़ा वर्ग के जिन नेताओं के जिलाध्यक्ष बनने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन चयन के अंतिम दौर में पिछड़ा वर्ग के नए नामों पर चर्चा शुरू हो गई है।
हाई कमान ने जिले के दो लोगों की आईडी मांगी है। इससे मजबूत दावेदार माने जा रहे पुराने नेताओं के चेहरे लटक गए हैं।
दो महीने से भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ज़िले की विभिन्न जातियों के 49 लोगों ने फार्म भरा है। भाजपा के गठन वर्ष 1980 से अब तक 14 जिलाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा, जातीय समीकरण को समझना सबसे जरूरी है। इसी प्रकार टिकट बंटवारे से लेकर पदाधिकारियों के चयन में भी जातीय संतुलन को केंद्र में रखा जाता है। जिले की राजनीतिक को समझने वाले लोग मान रहे थे कि इस बार जिलाध्यक्ष सवर्ण या अति पिछड़ा वर्ग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही वर्ग के दो-तीन नेताओं को बधाइयां भी मिलने लगी थीं। चयन प्रक्रिया के अंतिम दौर में अचानक पिछड़ा वर्ग के कुछ नए चेहरों की चर्चा होने से समीकरण बदलने लगे हैं।
वहीं, दावेदारों की मायूसी और उनके समर्थकों की नाराजगी की भी चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed