फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Discussion on measures to overcome the problem of traffic jam

Mirzapur News: जाम की समस्या से निजात के लिए उपायों पर की चर्चा

Fri, 06 Dec 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Discussion on measures to overcome the problem of traffic jam
मिर्जापुर। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट व ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जाम की समस्या के समाधान के उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि वे अपने माध्यम से सभी लोगो से अपील करें कि सड़क की पटरियों पर दुकानों का सामान न रखें। साथ ही ई-रिक्शा चालक अवैध रूप से इधर-उधर वाहन न खड़ा करें। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को प्रसार-प्रसार कर इस संबंध में लोगों को जागरूक करने को कहा, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष से कहा कि सभी ई-रिक्शा का पंजीकरण कराएं। जो भी ई-रिक्शा पंजीकृत होंगे, उनका कलर कोडिंग भी कराया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने यातायात विभाग को 15 दिन में समस्याओं का समाधान कर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी नगर नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed