फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Disabled person who went to defecate dies after falling into drain

Mirzapur News: शौच के लिए गए दिव्यांग की नाले में गिरने से मौत

Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Disabled person who went to defecate dies after falling into drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया गांव के बसकुड़िया मजरा निवासी एक दिव्यांग मंगलवार को सुबह नाले में गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जैसे ही एम्बुलेंस से मंडलीय अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग की मौत हो गई।

हलिया के बसकुड़िया मजरा निवासी 25 वर्षीय दिनेश कुमार एक हाथ व पैर से दिव्यांग था। वह मंगलवार की सुबह शौच के लिए गांव के एक नाले में गया। अचानक वह नाले में गिर गया। कुछ दूर पर खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर उपचार के दौरान दिव्यांग को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस सूचना दिए घर लेकर चले गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि नाले में गिरने से सिर में चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया था, लेकिन ट्रामा सेंटर ले जाने के पहले उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed