फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dilapidated house collapsed in Mirzapur old woman died while sleeping dead body was taken

UP: मिर्जापुर में भरभराकर गिरा जर्जर मकान, सो रही वृद्धा की मौत; जेसीबी से मलबा हटाकर निकाला गया शव

Wed, 02 Jul 2025 08:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 08:11 PM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर जिला स्थित बेलतर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जर्जर मकान अचानक गिर गया। इसके अंदर सो रही वृद्धा की लाश को डेढ़ घटे की मशक्कत के बाद निकाला गया।

विज्ञापन
dilapidated house collapsed in Mirzapur old woman died while sleeping dead body was taken
जर्जन मकान गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर में नगर के बेलतर मोहल्ले में मंगलवार की रात जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया। इससे मकान के अंदर सो रहीं नन्ही अग्रवाल (80) दब गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद जेसीबी से मलबा हटाकर वृद्धा को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर मोहल्ले में पंजाब नेशनल बैंक के बगल में टिन शेड के मकान में नन्ही अग्रवाल (80) लंबे समय से अकेले रह रही थीं। उनकी शादी नहीं हुई थी। दो साल पहले बीमार होने पर पुलिस ने उनके इलाज और खाने-पीने का प्रबंध किया था। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात को करीब 11:30 बजे जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद कटरा कोतवाल अजीत सिंह पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी बुलाकर मलबे को हटवाया, तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद सतना में रहने वाली उनकी बहन को सूचना दी गई। कटरा कोतवाल ने बताया कि रात 11:30 बजे मकान गिरने की सूचना मिली थी। जेसीबी से मलबा हटवाकर वृद्धा के शव को निकला गया है। वृद्धा घर में अकेली रहती थीं। उनकी बहन को हादसे की सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed