{"_id":"671ebb138d6673aba206e414","slug":"digging-started-at-the-main-intersection-traffic-jam-occurred-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-124279-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मुख्य तिराहे पर शुरू हुई खोदाई, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मुख्य तिराहे पर शुरू हुई खोदाई, लगा जाम
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के मुख्य तिराहा रमईपट्टी-मिशन कंपाउंड के पास रविवार को सुबह सड़क की खोदाई शुरू हो गई। जेसीबी मशीनें जब गरजने लगीं तो लोगों की नींद खुली। घर के बाहर निकले तो पता चला की सीवर लाइन की मैनहोल बनाने के लिए सड़क की खोदाई की जा रही है। खोदाई शुरू होते ही जाम लगना भी शुरू हो गया।
लोगों को पहले से जानकारी न होने के कारण प्रतिदिन की तरह ही वाहनों की आवाजाही हो रही थी। बाद में पुलिस ने व्यवस्था संभाली। नगर में 210 करोड़ रुपये की लागत से अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाई गई है। कनेक्शन भी कर दिए गए हैं। अब मैनहोल बनवाया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि मैनहोल बनाए जानने से उनको इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन खोदाई की जानकारी पहले मिल गई होती तो यह समस्या नहीं होती। इस तिराहे पर मिशन कंपाउंड व रमईपट्टी की तरफ की पाइप लाइनें आई हैं। इसलिए इसी जगह मेनहोल बनाना जरूरी है। इसी जगह पहले से कलेक्ट्रेट रोड पर बिछाई गई सीवर लाइन के लिए पंपिंग स्टेशन की भी पाइप लाइन आई हुई है। उसको भी मिलाना होगा। इसलिए पहले जो एक मैनहोल बनना था, उसकी जगह अब दो मैनहोल बनाए जाने हैं। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि इस काम को तीन महीने से टाला जा रहा था। मैनहोल बनाने के लिए जिला प्रशासन से 48 घंटे की अनुमति मिली है। उन्होंने एक ही दिन में काम पूरा होने की उम्मीद जताई। रविवार होने के कारण काम शुरू करा दिया गया। जल्दी ही रमईपट्टी पुलिस लाइन मार्ग पर एएस जुबिली इंटर काॅलेज के पास भी एक और मेनहोल बनवाया जाएगा। वहां भी सीवर की कई लाइनें आई हैं, उनको एक जगह मिलाने के लिए मैनहोल बनवाना है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि उसको दीपावली के बाद किसी अवकाश के दिन बनवाया जाएगा।