{"_id":"6320dfdaa7f5e20cf01016cc","slug":"difficult-to-walk-due-to-waterlogging-and-mud-in-the-streets-mirzapur-news-vns67409369","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में जलभराव व कीचड़ से चल पाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में जलभराव व कीचड़ से चल पाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
पेयजल व सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर में सड़कों व गलियों को खोदाई कर छोड़ दिए जाने से बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव व कीचड़ फैल गया है। इससे लोगों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के कारण नगर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। गलियों में भी पानी भर गया है। इसके चलते लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। इन दिनों अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के लिए गलियों व सड़कों को खोद दिया गया है। पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को मिट्टी डालकर भर तो दिया गया है, लेकिन क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत नहीं की गई है। इसके चलते बारिश के बाद वहां पानी भर गया है। कुछ वार्डों में गलियों में जलभराव व कीचड़ फैल जाने के कारण लोगों से घरों से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। किसी तरह से लोग मकानों के किनारे-किनारे ईंट रखकर उस पर से आवागमन कर रहे हैं।
फतहां, घोड़े शहीद, पुरानी दशमी वार्ड, स्टेशन रोड, संकट मोचन व पक्का पोखरा वार्ड की गलियों में खोदाई के बाद गड्ढों में मिट्टी भर कर छोड़ दिए जाने से कीचड़ फैल गया है। वैष्णोपुरम कालोनी, लक्ष्मणपुरी कालोनी आदि में भी जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। रास्तों में कीचड़ व पानी भर जाने से पैदल व वाहन सवार लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से रुक-रुक कर बारिश होने का कारण समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
उधर, सीवर के साथ ही जलापूर्ति के लिए भी जगह-जगह खोदाई कर पाइप लाइन बिछाई गई है। हालांकि अभी कनेक्शन किसी का नहीं किया गया है, लेकिन कई जगह पेयजल पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार का कहना है कि पाइप बिछाने का काम तेज गति से किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी सड़कों, गलियों व पटरियों की मरम्मत का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। मरम्मत कार्य कार्ययोजना में शामिल है। फतहां व घोड़े शहीद की सड़कों का निर्माण जल्द कराया जाएगा।