फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devrani won the BDC election in place of Jethani

जेठानी के स्थान पर देवरानी ने बीडीसी चुनाव में मारी बाजी

Mon, 14 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devrani won the BDC election in place of Jethani
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के बाद विभिन्न विकास खंडों में 12 जून को रिक्त क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों की सोमवार को मतगणना कराई गई। संबंधित विकास खंडों में कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतगणना में विकास खंड सिटी के 47 अर्जुनपुर और अघौली में क्षेत्र पंचायत के कुल सात उम्मीदवारों में राधा पत्नी स्व. श्याम सुंदर चुनाव जीत गई। 1182 मतों में 501 मत प्राप्त करते हुए राधा अपने प्रतिद्वंद्वी गिरजाशंकर को 303 वोटों से हराया। गिरजाशंकर मात्र 198 मतों पर सिमट गए। जिगना: छानबे ब्लाक मुख्यालय पर सबसे पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 68 की गणना शुरू हुई। इसमें सुमन सिंह ने 355 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिटोला को 189 से पराजित किया। जेठानी के स्थान पर देवरानी ने चुनाव जीता है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए बघेडाकला के वार्ड 12 से चिंतादेबी सेमरी में वार्ड 2 से अनीता देवी, वार्ड 5 से संगीता देवी, वार्ड 7 से रामजनक, वार्ड 8 से शारदा प्रसाद विजयी घोषित हुए। ग्राम पंचायत बरबटा के वार्ड संख्या एक से कन्हैयालाल, वार्ड 10 से राजकुमार, वार्ड 11 से सरोजा देवी, वार्ड 12 से विजय बहादुर ने मात्र एक मत से तथा वार्ड 13 से शिवरक्षा यादव विजयी घोषित हुए। विजयी प्रत्याशियों को प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋषिमुनि उपाध्याय और आरओ मिथिलेश कुमार ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। हलिया विकास खंड के सात ग्राम पंचायत के तेरह ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए मतदान की मतगणना सोमवार की सुबह आठ बजे से ब्लाक सभागार में एक टेबल पर आरओ केके सिंह के मौजदगी में मतगणना प्रारंभ हुई जिसमें हलिया ग्राम पंचायत वार्ड संख्या नौ से गीता देवी, वार्ड संख्या तेरह से निर्मला, ग्राम पंचायत मनिगढा के वार्ड संख्या ग्यारह से विजेंदर प्रसाद दूबे, ग्राम पंचायत हथेड़ा के वार्ड संख्या एक से नगीना,वार्ड संख्या चार से रविता, वार्ड संख्या पांच से रामनरायन, ग्राम पंचायत बरी वार्ड संख्या दो से मीरा,ग्राम पंचायत देवहट वार्ड संख्या छ: से संगीता, ग्राम पंचायत पंवारी कला वार्ड संख्या दस से विद्या, वार्ड संख्या एक से पन्नालाल, वार्ड संख्या तेरह से हरिश्चंद्र, ग्राम पंचायत ददरी वार्ड संख्या पांच से सीमा,वार्ड संख्या छ: से सूरजनंदन निर्वाचित घोषित हुए हैं। निर्वाचित घोषित होने के बाद निर्वाचित प्रत्याशियों को आरओ के द्वारा प्रमाण-पत्र सौपा गया। राजगढ़: धनसिरिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के हुए उप चुनाव में 5 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें लवकुश सिंह पटेल ने 102 मतों से विजय हासिल की है। नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश्वर सिंह की मौत के बाद धनसिरिया क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त हो गया था। जिस पर शासन के आदेशानुसार 6 जून को नामांकन और 12 जून को मतदान कराया गया था। 14 जून को हुई मतगणना में लवकुश सिंह 391 मत प्राप्त किए तथा दूसरे स्थान पर रहे शिव पूजन 289 मत प्राप्त किए।
विज्ञापन

राधा के पक्ष सहानभूति की लहर
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर गांव में क्षेत्र पंचायत के उप चुनाव में राधा पत्नी स्व. श्यामसुंदर के पक्ष में सहानभूति का लहर दिखी। बताते चलें कि श्याम सुंदर ने क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़ा था। मतगणना के कुछ दिन पूर्व ही उसकी बीमारी के चलते निधन हो गया। परिणाम घोषित होने पर श्याम सुंदर तो चुनाव जीत गए थे लेकिन यह खुशी परिवार वालों के गम में बदल गई। उप चुनाव में परिवारजनों ने श्याम सुंदर के बेवा राधा को मैदान में उतार दिया। क्षेत्र पंचायत के उपचुनाव में राधा समेत कुल सात उम्मीदवार मैदान में रहे। राधा पत्नी स्व. श्याम सुंदर चुनाव जीत गई। 1182 मतों में 501 मत प्राप्त करते हुए राधा अपने प्रतिद्वंद्वी गिरजाशंकर को 303 वोटों से हराया। गिरजाशंकर मात्र 198 मतों पर सिमट कर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed