फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees throng to seek the blessings of Mother Sheetala; 30,000 devotees offered prayers.

Mirzapur News: मां शीतला के दर्शन के लिए उमड़े भक्त, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Tue, 05 May 2026 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to seek the blessings of Mother Sheetala; 30,000 devotees offered prayers.
हलिया। ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि पर सोमवार को गड़बड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में आस्थावान श्रद्धालु उमड़े। भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लग गईं और दिनभर दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। पुजारी मंगलधारी ने बताया कि भोर से लेकर शाम तक 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि शीतला माता के दर्शन से रोगों से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था रही। भक्तों ने विधि-विधान से मां शीतला के पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, रोग निवारण और खुशहाली की कामना की। नवविवाहित दंपतियों ने विशेष रूप से मां के चरणों में शीश नवाकर सुखद वैवाहिक जीवन और दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। आस्था धाम में दूरदराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की खासी मौजूदगी रही। मंदिर के आसपास प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद शृंगार सामग्री और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed