फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees throng temples on Devotthan Ekadashi

Mirzapur News: देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालुु

Sun, 02 Nov 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng temples on Devotthan Ekadashi
देवोत्थान एकादशी पर सजा मां विंध्यवासिनी का दरबार।- संवाद। - फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
देवोत्थान, प्रबोधिनी एकादशी पर शनिवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर मंदिरों और गंगाघाट को रंग बिरंगी झालर और बत्तियों से सजाया गया था।
विज्ञापन

सुबह से लेकर देर रात तक लोग दर्शन के लिए उमड़ रहे। देवोत्थान एकादशी पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों व्रत रहकर श्री सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी।
विज्ञापन

शनिवार को मंगला आरती के बाद से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसी तरह नगर में श्री ताड़केश्वर, बुढ़ेनाथ व श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया, देव उठनी एकादशी पर खराब मौसम के बावजूद गड़बड़ा धाम में मां शीतला माता के दरबार में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मां शीतला को नारियल चुनरी, माला व फूल भेंटकर श्रद्धालुओं ने घर परिवार के कुशल मंगल की कामना की।

ड्रमंडगंज :
देवोत्थान एकादशी पर बेलन बरौंधा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, महोगढ़ी हनुमान मंदिर में लोगों ने दर्शन पूजन किए। भगवान सत्यनारायण व्रत की कथा और सुंदर कांड का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह मनकामेश्वर धाम पहुंचकर लोगों ने दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed