फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees reach Vindhyadham on the eve of New Year

नववर्ष के पूर्व संध्या पर विंध्यधाम पहुंचा भक्तों का हुजूम

Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Devotees reach Vindhyadham on the eve of New Year
विंध्याचल। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को विंध्यधाम में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी नए वर्ष के शुभारंभ के लिए मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भक्तों का आने का सिलसिला बृहस्पतिवार शाम से शुरू हो गया। विंध्यधाम में सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला इत्यादि फुल हो गए हैं।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास की दुकानें सज गई हैं। नव वर्ष पर आने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी है। बरतर तिराहा, बंगाली चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मोतीझील मार्ग, अमरावती चौराहा इत्यादि स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए फोर्स की तैनाती की गई है। मां विंध्यवासिनी मंदिर पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए धाम चौकी प्रभारी इंद्रमणि मिश्रा एवं उनके साथ सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर तैनात होंगे।
विज्ञापन

नव वर्ष की जश्न में डूबा रहा गांव व शहर
मिर्जापुर। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर से लेकर गांव तक लोग जश्न में डूबे रहे। सड़कों और गलियों निकलकर लोगों ने पटाखे, फोड़कर नव वर्ष 2021 का स्वागत किया। कार्यक्रम को लेकर विशेषकर युवाओं और बच्चों में खास उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद से ही जगह-जगह नव वर्ष मनाए जाने को लेकर तैयारियों में जुटे रहे। सड़कों पर पेंट अथवा चूने से नये साल के स्वागत में श्लोगन के बीच पुराने वर्ष की विदाई व नये वर्ष का स्वागत के लिए हैप्पी न्यू ईयर आदि लिखे गए थे। कहीं-कहीं तो सड़क अथवा गलियों में लोगों ने गुब्बारे व रंग-बिरंगे झालर व बत्तियां सजाकर नव वर्ष आगमन पर सजाए गए थे। लोगों की निगाहें घड़ी की सूइयों पर टिकी रहीं। जैसे ही बारह बजा की लोगों ने आतिशबाजी कर नव वर्ष का स्वागत किया। नव वर्ष के आगमन पर लोगों ने इस खुशी के एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। अधिकांश स्थानों पर लोगों की ओर से पार्टी के आयोजन भी चले। कई स्थानों पर युवा और बच्चे बाजे के धुन पर थिरकते नजर आए।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुई गंगा महा आरती
मिर्जापुर। विंध्य हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को नगर के पक्काघाट पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं एडीम यूपी सिंह ने मां गंगा की आरती की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य और मयूर नृत्य का भावपूर्ण प्रस्तुति कर दर्शकों को मोह लिया। लोकगीत गायक अमित दूबे एवं खुशबू ने मनोहारी भजन प्रस्तुत किये। जयपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक के भजन पर श्रोता झूमते रहे। मां गंगा की आरती नितिन अवस्थी व रामानंद तिवारी और उनकी टीम की ओर से कराई गई। इस अवसर पर सचिव राजेश मिश्र ने मां गंगा की आरती को संचालित रखने वाले नागरिक संगठन एवं नागरिकों के योगदान का स्मरण किया तथा जिलाधिकारी तथा नगरपालिका अध्यक्ष ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से प्रबोधिनी शक्ति क्लब, भारत विकास परिषद, गायत्री परिवार महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन शामिल है। कार्यक्रम का संचालन विभूति कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed