फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered to visit Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Thu, 04 May 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to visit Maa Vindhyavasini
विंध्याचल। वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि पर बुधवार को आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा। विशेष तिथि होने के कारण मुंडन एवं जनेऊ संस्कार कराने के लिए भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा। माता के जयकारे से विंध्य धाम गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

देवी के दरबार में दर्शन-पूजन के साथ ही मुंडन एवं जनेऊ संस्कार कराने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार को सुबह मंगला आरती के पश्चात मां का कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक अनवरत चलता रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्रद्धा भाव से मत्था टेक कर सुख समृद्धि की कामना की। वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि होने के कारण दूर-दराज से धाम में मुंडन एवं जनेऊ संस्कार कराने के लिए श्रद्धालुओं का तांंता लगा रहा। शहनाई और ढोलक की धुन के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मुंडन एवं जनेऊ संस्कार कराया। मंदिर पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं ने माता को हलवा पूरी का भोग लगाकर और दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की। सुबह से ही परिक्रमा पथ के साथ ही पुरानी वीआईपी रोड, वीआईपी रोड, सदर बाजार एवं पक्का घाट की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। विंध्याचल के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और माता अष्टभुजा का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed