फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered in Vindhyachal temple on occasion of maa Vindhyavasini birth anniversary

Vindhyachal: मां विंध्यवासिनी जन्मोत्सव पर धाम में उमड़े श्रद्धालु, फूलों व रत्नों से हुआ देवी का भव्य शृंगार

Wed, 21 Aug 2024 04:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर माता के धाम में बुधवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान जय माता दी के जयकारे से पूरा धाम गूंज उठा। मां विंध्यवासिनी का दर्शन- पूजन करने देश के कोने- कोने से लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
Devotees gathered in Vindhyachal temple on occasion of maa Vindhyavasini birth anniversary
विंध्यवासिनी धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाद्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आयोजित मां विंध्यवासिनी और अष्टभुजा जन्मोत्सव यज्ञ के दौरान बुधवार को मां का फूलों और रत्नों से भव्य शृंगार किया गया। मां विंध्यवासिनी और अष्टभुजा के दर्शन पूजन को उमड़े श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, फूल माला के साथ पूजा अर्चना की। मां के दरबार में शीश झुकार सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर को विभिन्न तरह के फूलों, चुनरी और रंगबिरंगी गुब्बारों सजाया गया था। दर्शन पूजन के लिए स्थानीय, पड़ोसी जनपदों के अलावा देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आए।

विज्ञापन


मां के जन्मोत्सव यज्ञ की तैयारी में जिले भर के श्रद्धालु सुबह से जुट गए थे। कई जनपदों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन और अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए विंध्य धाम में आए थे। बुधवार की भोर में मां की भव्य मंगला आरती के बाद से ही विंध्य दरबार में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। मां की आरती के समय कपाट बंद होने पर श्रद्धालु कतार में खड़े थे और कपाट खुलने का इंतजार करते नजर आए। 

विज्ञापन

Devotees gathered in Vindhyachal temple on occasion of maa Vindhyavasini birth anniversary
विंध्यवासिनी धाम - फोटो : अमर उजाला
आरती के समय घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं मां के जयघोष से पूरा धाम परिसर देवीमय हो रहा था। मंदिर परिसर में शहनाई व नगाड़े की धुन पर श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने के बाद लोगों ने परिसर में स्थित मां काली, मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां शीतला, राधा-कृष्ण, बटुक भैरव, दक्षिणमुखी हनुमान, श्री पंचमुखी महादेव के दर्शन पूजन कर मंगलकामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के गुंबद सहित हवन कुंड का परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। 

Devotees gathered in Vindhyachal temple on occasion of maa Vindhyavasini birth anniversary
विंध्यवासिनी धाम - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मुख्य द्वार से सुबह से देर शाम तक भक्तों के बीच अनवरत प्रसाद का वितरण चलता रहा। पहाड़ पर विराजमान महाकाली एवं मां अष्टभुजा दरबार में माता के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं ने त्रिकोण परिक्रमा भी की। बुधवार को मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। 
विज्ञापन

Devotees gathered in Vindhyachal temple on occasion of maa Vindhyavasini birth anniversary
विंध्यवासिनी धाम - फोटो : अमर उजाला
माला-फूल व प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे महिलाओं और पुरुषों ने दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की। पूरा विंध्य धाम श्रद्धालुओं से पटा रहा। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़े लोग मां के जयकारे लगाते रहे। देवी मां का विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। 

विन्ध्य धाम में माता के जन्मोत्सव पर उमड़ी भीड़ को सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान धाम सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी मंत्री भानु पाठक सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा भाव में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed