फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered in Vindhya dham vindhycahl on New Year 2023 Eve hotel-guest house full

Vindhyachal: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विंध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु, होटल-गेस्ट हाउस फुल

Sat, 31 Dec 2022 11:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 11:03 PM IST
सार

 प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी नए वर्ष के शुभारंभ के लिए मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भक्तों का आने का सिलसिला शनिवार शाम से ही शुरू हो गया।

विज्ञापन
Devotees gathered in Vindhya dham vindhycahl on New Year 2023  Eve hotel-guest house full
विंध्यधाम में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम में नव वर्ष के अवसर पर अपार भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी नए वर्ष के शुभारंभ के लिए मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भक्तों का आने का सिलसिला शनिवार शाम से ही शुरू हो गया। विंध्यधाम में शाम तक सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला इत्यादि फुल हो गए।

विज्ञापन


दो जनवरी तक मां विंध्यवासिनी देवी के चरण स्पर्श की सुविधा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास की दुकानें सज रहीं है। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की है।
विज्ञापन


बरतर तिराहा, बंगाली चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मोतीझील मार्ग, अमरावती चौराहा इत्यादि स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए फोर्स की तैनाती कर दी गई है। नव वर्ष के प्रथम दिन लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। नव वर्ष पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए मेला क्षेत्र को तीन जोन व 21 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की शनिवार को तैनाती कर दी गई। यह व्यवस्था 31 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रभावी रहेगी।  इसके साथ ही नव वर्ष के मद्देनजर मां विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर, काली खोह मंदिर एवं समस्त घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा संबंधी व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। 

सुरक्षा में लगाए गए 300 पुलिसकर्मी

नववर्ष के आगमन पर मां विंध्यवासिनी माता दरबार में सुरक्षा व्यवस्था के काफी इंतजाम किए गए हैं। दो सीओ, 12 निरीक्षक , 40 दरोगा सहित कुल 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पीएससी महिला कांस्टेबल यातायात पुलिस मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगाए गए हैँ। परिक्रमा पथ पर 12 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 45 पहले से लगे हैं। 

तीन मार्गों से आवागमन करेंगे श्रद्धालु

नव वर्ष पर जिला व पुलिस प्रशासन तथा पंडा समाज के सहयोग से दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मां विंध्यवासिनी मंदिर आने व सुलभ झांकी दर्शन के लिए तीन मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वीआईपी मार्ग, तीर्थ पुरोहित मार्ग एवं आम दर्शनार्थियों के लिए कतार के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है।  परिक्रमा पथ पर 12 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed