फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees entry ban into garbhgrah of Vindhyachal temple in Navratri Mirzapur

मिर्जापुर: नवरात्र में विंध्याचल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक, मेले पर सुरक्षा के रहेंगे खास इंतजाम

Tue, 05 Oct 2021 12:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 12:50 AM IST
सार

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने नगर पालिका व पुलिस विभाग को व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेतावनी दी है। मेले के लिए एटीएस और ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Devotees entry ban into garbhgrah of Vindhyachal temple in Navratri Mirzapur
मां विंध्यवासिनी की पूजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के भारतीय स्टेट बैंक चौराहा स्थित प्रशासनिक भवन में सोमवार की शाम मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र एवं जिलाधिकारी ने बैठक की। इसमें नगर पालिका के ईओ और पुलिस विभाग को अधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर में चढ़ावे को लेकर आए दिन विवाद पर भी चेताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु इच्छानुसार जो भी चढ़ावा दें, उसे खुशी-खुशी पंडा समाज स्वीकार करे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर रहे। सभी दुकानों और स्टैंड-होटल पर रेट लिस्ट जरूर लगाएं। कूड़ा निश्चित स्थान पर ही डालें। कोई लापरवाही कर रहा है तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। एडिशनल एसपी ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानें सीमा क्षेत्र के अंदर ही लगाएं।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने कहा कि मेले के लिए एटीएस और ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। पंडा समाज के पदाधिकारियों से कहा कि वे लोग प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अच्छी व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। नगर पालिका के ईओ को फटकार लगाते हुए कहा कि सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। घाटों पर सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त कर लें। मंडलायुक्त ने पुलिस विभाग को फटकार लगाते हुए कहा कि जो नहीं सुनता है, उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed