फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees are being charged Rs 50 parking fee instead of Rs 25

Mirzapur News: श्रद्धालुओं 25 की जगह वसूल रहे 50 रुपये पार्किंग शुल्क

Tue, 01 Apr 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees are being charged Rs 50 parking fee instead of Rs 25
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से वाहन स्टैंड में मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। नगर पालिका की ओर से मेला क्षेत्र में 10 वाहन स्टैंड को मंजूरी दी गई है लेकिन बड़ी संख्या में अवैध स्टैंड भी चल रहे हैं। किसी वाहन स्टैंड पर रेट बोर्ड भी नहीं लगाए गए। लोगों ने अपने घरों में भी वाहन स्टैंड खोल लिया है और दोगुना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपया व छोटे चारपहिया वाहनों के लिए 25 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। 50 रुपया बड़े वाहनों मसलन, ट्रक, बस व ट्रैक्टर के लिए निर्धारित किया गया है लेकिन हालात यह है कि दो पहिया वाहनों जैसे बाइक व स्कूटी से 25 रुपये तक की वसूली कर ली जा रही है। इसी प्रकार कार व जीप वालों से 50 रुपया ले लिया जा रहा है। कई जगहों पर तो रेट लिस्ट ही नहीं लगी है। बाहर से अपने साधनों से आने वालों से इस प्रकार खुली लूट की जा रही है। यहीं नहीं नगर से भी जो लोग दोपहिया वाहनों विंध्याचल मां का दर्शन करने जा रहे हैंं, उनसे भी 25 रुपया ले लिया जा रहा है। नगर में बहुत से ऐसे श्रद्धालु हैं जो प्रतिदिन मां का दर्शन करने विंध्याचल जाते हैं। कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि वाहन स्टैंड में अवैध वसूली की की शिकायतें मिली हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

---------
खाने-पीने की दुकानों में भी रेट लिस्ट नहीं
मिर्जापुर। विंध्याचल में खाने-पीने की दुकानोंं से भी रेट लिस्ट नहीं लगाई गई। नवरात्र मेला शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने स्पष्ट आदेश दिया था कि सभी दुकानदार मुख्य द्वार पर बड़े अक्षरों में खाने-पीने के सामान का विवरण और उनके मूल्य के साथ सूची लगानी होगी। इससे बावजूद विंध्य क्षेत्र में ज्यादातर दुकानों से रेट लिस्ट नहीं लगाई गई। सहायक आयुक्त खाद्य व औषधि प्रशासन डाॅ. मंजुला सिंह ने कहा कि टीमं लगातार जांच कर रही हैं। यदि कोई ऐसा मामला मिलेगा, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed