फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devoted mother descended into the court of world

जगत जननी के दरबार में उमड़े आस्थावान

Wed, 26 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/ मिर्जापुर/ अमर उजाला Updated Wed, 26 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Devoted mother descended into the court of world
श्रावण शुक्ल दशमी तिथि पर विंध्य दरबार में मां का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। श्रद्घालुुुओं ने मंदिर पहुंच बड़े ही श्रद्घाभाव से मंदिर में पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्घि के लिए कामना किया।
विज्ञापन


जगत जननी मां विंध्यवासिनी का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा व मां के जयकारे से वातावरण देवीमय हो रहा था। मंदिर की फूलों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार की भोर से ही विंध्यधाम में भक्तजनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। मंदिर की छत पर साधक जहां एक ओर कतार में बैठकर साधना करने में तल्लीन रहे, वहीं दूसरी तरफ शहनाई की धुन पर लोग अपने-अपने बच्चों का मुुंडन संस्कार कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते विंध्य क्षेत्र की सातों गलियां श्रद्धालुओं से पटी रही। माला-फूल, नारियल चुनरी, लाचीदाना, रोरी-रक्षा लेकर भक्तजन विंध्यधाम में पहुंचकर मां का दर्शन-पूजन किया।

घंटो कतार में खड़े रहने के बाद मंदिर पहुंचने पर किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर मां का दीदार कर मंगलकामना की। मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर में विराजमान देवी-देवताओं के मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्घि के लिए कामना किया।

विंध्याचल में दर्शन-पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में भक्तजनों ने अष्टभुजा पहाड़ पर जाकर मां काली व मां अष्टभुजा देवी का दर्शन-पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने।  विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा।


गंगा घाट पर कीचड़ के साथ ही सफाई की उचित व्यवस्था न होने से भक्तों को असुविधा             का भी सामना करना पड़ा।               मंदिर में उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़ के चलते सुरक्षा-व्यवस्था तगड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed