फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devidham descended devout mother

देवीधाम में उमड़े मां के भक्त

Mon, 21 Mar 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 21 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Devidham descended devout mother
मां विंध्यवासिनी - फोटो : mirzapur
फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि पर विंध्यधाम दर्शन-पूजन करने के लिए मां के भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर देर रात तक चलता रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं मां के जयकारे से विंध्यधाम गुंजायमान हो रहा था। 
विज्ञापन



विंध्याचल मंदिर में रविवार की भोर से ही मां विंध्यवासिनी देवी के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तजनों का रेला लगा रहा। नारियल-चुनरी, माला-फूल, रोरी-रक्षा एवं लाचीदाना सहित प्रसाद को डलिया में लेकर श्रद्धालु विंध्यधाम पहुंचे, जहां मां का बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया।  
विज्ञापन



विंध्याचल मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंच कर विधिवत दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना किया। मां का दर्शन-पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने विंध्याचल मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के छत पर जहां एक ओर शहनाई की धुन पर मुंडन संस्कार का कार्य चलता रहा, वहीं आसन पर बैठ कर साधक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साधना करने में जुटे रहे। भक्तों ने नंगे पांव  त्रिकोण परिक्रमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed