फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development work will be done in Patehra block with more than 30 crores

Mirzapur News: 30 करोड़ से ज्यादा से पटेहरा ब्लॉक में होंगे विकास के काम

Thu, 09 Jan 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Patehra block with more than 30 crores
पटेहरा। ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख गरिमा कोल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक में क्षेत्र में ध्वनिमत से 30 करोड़ 79 लाख 39 हजार 600 रुपये से विकास के काम कराने का बजट पास हुआ।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पंचम वित्त के तहत प्राप्त एक करोड़ 47 लाख रुपये में से 84 फीसदी धनराशि विभिन्न विकास कार्यों में खर्च हुई। केंद्रीय वित्त के दो करोड़ 48 लाख 22 हजार रुपये में से 69.5 प्रतिशत धनराशि खर्च की गई है। बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा के तहत काम कराने के लिए 20 करोड़ 34 लाख 24 हजार 600 रुपये का बजट पारित किया गया। इसी तरह से क्षेत्र पंचायत के पंचम वित्त और केंद्रीय वित्त के दो करोड़ 20 लाख तथा वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा के अनुपूरक बजट आठ करोड़ 25 लाख 15 हजार का बजट पास किया गया। मनरेगा के अनुपूरक बजट आठ करोड़ 25 लाख 15 हजार में से दो करोड़ 52 लाख मजदूरी और चार करोड़ 95 लाख 25 हजार रुपये सामग्री की खरीद पर खर्च करने का प्रस्ताव है। वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा के तहत 2034246 लाख रुपये खर्च कर 514999 मानव दिवस सृजित करने का प्रस्ताव है। बैठक में समाज कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण, कृषि, सहकारिता आदि विभागों की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि जग प्रकाश कोल, डॉ. अभिषेक जायसवाल, जमोहर सिंह, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed