{"_id":"62571d0042cff1455230a99e","slug":"development-of-kshetra-panchayat-will-be-done-with-32-crore-rupees-mirzapur-news-vns6480461165","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 करोड़ रुपये से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 करोड़ रुपये से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ। सभागार में बुधवार को ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान पिछली करवाई के पुष्टि के बाद 187 कार्यों का अनुमोदन कर क्षेत्र कुल 32 करोड़ रुपये बजट का प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक मेें मनरेगा बजट 21.87 करोड़, ग्रामपंचायत पर 14. 24 करोड़, लघु सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य विभाग जंगल विभाग आदि पर 4.55 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसमें क्षेत्र पंचायत के 187 कार्यों पर 8.23 करोड़ का प्रस्ताव ध्वनि से पारित किया गया। ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने क्षेत्र में पेयजल, खेत तालाब, खेत समतलीकरण, सड़क निर्माण, खड़ंजा निर्माण के कार्यों में सहयोग कर उसके गुणवत्ता के बारे में जानकारी रखते हुए कार्यों को कराने में सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया। बैठक का संचालन अवर अभियंता बृजमोहन ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत पंकज वर्मा, एडीओ एजी संतोष कुशवाहा, अवर अभियंता आनंद सिंह, एडीओ कोआपरेटिव राजकपूर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सिद्ध नाथ सिंह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू पटेल, सत्यकला देवी, राजदीप सिंह, धर्मेंद्र, राजू मौर्य, पंचदेव, ग्राम प्रधान महेश प्रसाद, जन्मेजय सिंह, देवकी देवी, सूरज सोनकर, बाबूनंदन, रामेश्वर सिंह, सोनी देवी आदि उपस्थित रहे।