{"_id":"693406e70c474cb87d0efb77","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-took-dig-at-opposition-in-mirzapur-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- चुनाव के बाद बीमार हो गई है सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- चुनाव के बाद बीमार हो गई है सपा
Sat, 06 Dec 2025 04:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Dec 2025 04:07 PM IST
सार
मिर्जापुर में डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव के बाद सपा बीमार हो गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि चुनाव के बाद सपा बीमार हो गई है। वह शनिवार को मिर्जापुर के अष्टभुजा डाक बंगले में पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत खास है। पहले तो संविधान निर्माता डॉक्टर बी आर अंबेडकर की पुण्यतिथि है, दूसरे शौर्य दिवस भी है लेकिन अब राम मंदिर बनने के बाद शौर्य दिवस का प्रकरण अलग हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण अभियान चल रहा है। इसके बाद सपा सहित अन्य पार्टी अब बूथ लूट नहीं पाएंगे और ना ही मतदाता सूची में फेर बदल होगा। इसके बाद से प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रदेश सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संकल्पित है। कहा कि बिहार में चुनाव के बाद सपा बीमार हो गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी तमिल संगमम: तीसरे दल ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, भव्य कॉरिडोर देख हुए मंत्रमुग्ध, देखें- तस्वीरें
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने हर घर नल से जल सड़कों की व्यवस्था व अन्य संस्थाओं के बारे में कहा कि इसका ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व अन्य थे।