फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration on toll plaza alleging illegal recovery

Mirzapur News: टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Fri, 17 Mar 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on toll plaza alleging illegal recovery
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साधन सहकारी समिति के चुनाव में धांधली पर रोक लगाने, अष्टभुजा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के नाम पर ट्रैक्टरों से अवैध वसूली बंद कराने व गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल से बड़े वाहनों का आवागमन चालू कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र वर्मा को दिया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग साधन सहकारी समिति के चुनाव में धांधली करा रहे हैं। प्रत्याशियों काे नामांकन करने से रोका गया। किसानों के नाम मतदाता सूची से काटने तथा गलत लोगों के नाम जोड़े जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपों की जांच कराकर मतदाता सूची को दुरूस्त कराकर फिर से नामांकन कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विंध्याचल क्षेत्र के अष्टभुजा के पास टोल प्लाजा पर टैक्ट्रर से टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विंध्याचल में नवरात्र में दूरदराज के दर्शनार्थी दर्शन करने आते हैं। वे अष्टभुजा, कालीखोह व मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने अवश्य जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से गंगा नदी पर बने शास्त्री सेतु पर भारी वाहनों पर लगी रोक हटाकर आवागमन शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, सतीश मिश्रा, आदर्श यादव, झल्लू यादव, बलराम यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, दीपक मौर्या, अंकुर सिंह, चन्दन यादव, फैजान खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed