फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration on bridging bridges in bypass construction

बाइपास निर्माण में कुलाबा पाटने पर प्रदर्शन

Tue, 25 May 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on bridging bridges in bypass construction
नरायनपुर। गंगा नहर पंप कैनाल नरायनपुर से संबंधित निजामुद्दीनपुर माइनर (कुलावा) को डीबीएल कंपनी की ओर से पाटने देने से उत्पन्न हुई सिंचाई समस्या से आक्रोशित किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को चेतावनी देते हुए किसानों ने कहा कि दो दिन के अंदर कुलावा के लिए पाइप नहीं लगवाया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ज्ञात हो वाराणसी से हनुमना बार्डर तक फोरलेन मार्ग निर्माण को लेकर प्रथम फेज में पहले बाइपास मार्ग के निर्माण के लिए गंगा नहर पर पुल निर्माण के लिए वर्षों पुराना निजामुद्दीनपुर कुलावा को कार्यदायी संस्था डीबीएल कंपनी द्वारा पाट दिया गया। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से नए कुलावा निर्माण की बात ग्रामीणों ने रखी तो कर्मचारी आनाकानी करने लगे। उक्त कुलावा को पाट दिए जाने से निजामुद्दीनपुर, हाजीपट्टी, रैपुरिया आदि गांवों में खेत की सिंचाई प्रभावित हो गई। वहीं, दूसरी गंगा नहर को बंद किए जाने से जल स्तर नीचे चला गया है। खेतों में सिंचाई के अभाव में पशुचारा की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है। नेतृत्व करते ग्राम प्रधान कमलेश सिंह ने समस्या रखते हुए कहा समय रहते नहर चालू नहीं किया गया तो किसान आंदोलन को विवश होंगे। उक्त अवसर पर प्रधान कमलेश सिंह, नीरज यादव, राधे यादव, बीडीसी असलम खान, हसीनू खान, अनवर खान आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed