फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration for the demand of holding student union elections

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 04 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the demand of holding student union elections
मिर्जापुर। विंध्य छात्र परिषद के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट में छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए प्रदर्शन किया। विंध्य छात्र परिषद के सदस्यों ने कहा कि लगातार छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। पिछले वर्ष से ही छात्रसंघ भंग है। जिसके वजह से छात्र लगातार परेशान है। कोविड काल की अनियमितताओं के विरोध में भी छात्रहित में कोई आवाज उठाने वाला नहीं है। ऐसे में यह बहुत आवश्यक है कि छात्रसंघ चुनाव हो।
विज्ञापन

विंध्य छात्र परिषद के वरिष्ठ जिलाध्यक्ष आदित्य चौबे ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने से छात्रों में नेतृत्व कौशल का विकास होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि छात्रसंघ चुनाव हो। केबी कालेज के विंध्य छात्र परिषद के इकाई अध्यक्ष मानस शुक्ल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में मौजूद अराजकता को छात्रसंघ ही दूर कर सकता है। विंध्य छात्र परिषद के संस्थापक प्रतीक पाण्डेय ने चेतावनी दिया कि यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं होता है तो हम सभी छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। छात्रसंघ का चुनाव हमारा अधिकार है। इस अवसर पर विनय मिश्रा, मनीष सिंह बघेल, अनूप सिंह, अंश दुबे, विकास ओझा, प्रेम वर्मा, अंकित यादव, नितिन दुबे, दीपक, राघव इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed