फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration by tying black bands for reinstatement of ad-hoc teachers

Mirzapur News: तदर्थ शिक्षकों की बहाली के लिए काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Thu, 25 Jan 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by tying black bands for reinstatement of ad-hoc teachers
मिर्जापुर। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त किए जाने से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के आह्वान पर बुधवार को जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही 18 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा।
विज्ञापन




नगर के एएस जुबिली इंटर कॉलेज में संगठन के जिला मंत्री डॉ. रमा शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन में तदर्थ शिक्षकों को बहाल करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, एनपीएस कटौती में पारदर्शिता लाने, बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में पारिश्रमिक सीबीएसई के समान करने की मांगें शामिल हैं। इसके अलावा अवशेष देयकों का शीघ्र भुगतान करने, शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया सरल बनाने, सामूहिक बीमा फिर से शुरू करने, एक अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापन वाले सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने, अवकाश में विद्यालय खोलने पर उपार्जित अवकाश प्रदान करने आदि की मांगें भी शामिल हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य राधाकांत त्रिपाठी, भूपेश सिंह, राकेश कुमार यादव, पंकज श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजेश हरिजन, सुरेन्द्र सिंह, पूनम उपाध्याय, मणिशंकर यादव, आरपी सिंह आदि मौजूद थे। उधर, मिश्रीलाल इंटर काॅलेज मवैया में मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह, बल्लभ भाई पटेल इंटर काॅलेज गांगपुर में जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह, शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज में कोषाध्यक्ष रश्मि व उपाध्यक्ष वंदना, वसंत विद्यालय इंटर काॅलेज में डॉ. धर्मराज सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसी तरह से शिव इंटर काॅलेज में बलवंत सिंह, बीएलजे इंटर कॉलेज में सुरेश कुमार जायसवाल, आदर्श इंटर काॅलेज विसुन्दरपुर में अरविंद दुबे, जयहिंद विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में भुवनेश्वर पांडेय, रमवन्ति इंटर कॉलेज में उमाकांत, मौनी स्वामी इंटर काॅलेज में राकेश सिंह, राजस्थान इंटर काॅलेज में आलोक कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed