फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demolition of hospital in case of death of covid patient, family accused of not getting oxygen

मिर्जापुर : कोविड मरीज की मौत होने पर अस्पताल में तोडफ़ोड़, परिजनों ने ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने का लगाया आरोप

Mon, 03 May 2021 08:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 May 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Demolition of hospital in case of death of covid patient, family accused of not getting oxygen
मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में कोविड एल टू में तोड़फोड़ के बाद खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के साथ ही मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस महामारी में अपनों को खोने वाले बदहवास हैं। कहीं ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने से जानें जा रही हैं तो कई अस्पताल की अव्यवस्था से। इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का भी है। यहां मंडलीय अस्पताल परिसर के 150 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल में बने कोविड के एल-टू अस्पताल में भर्ती वृद्ध की सोमवार की दोपहर मौत होने पर परिजनों ने ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।अस्पताल के दरवाजों के शीशे तोड़ दिये। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाया। सीओ सिटी, सीएमओ, एसआईसी, एडीएम व अन्य अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने वार्ता के बाद कोविड अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के नदौली-करौदी गांव निवासी 71 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर एक मई को  एल-टू अस्पताल में भर्ती किया गया। 50 बेड का एल-टू अस्पताल ट्रामा सेंटर में है। इसमें वेंटिलेटर की सुविधा है, जो डाक्टर के अभाव में मरीजों को नहीं मिल पा रही है। इसके सामने 150 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल में 25 बेड और लगाए गए हैं, जहां मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। 71 वर्षीय वृद्ध यहीं भर्ती थे। दोपहर में उनकी हालत खराब हुई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

Demolition of hospital in case of death of covid patient, family accused of not getting oxygen
मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में कोविड एल टू में तोड़फोड़ के बाद खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल के गेट का शीशा आदि तोड़ दिया। परिजनों का आरोप था कि उनके पिता की हालत में सुधार आया था। उनको कंस्टे्रटर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। सुबह लाइट कटने पर मशीन नहीं चलने के कारण ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी। ऑक्सीजन न मिलने के चलते उनकी मौत हुई है। सीओ  सिटी प्रभात राय ने बताया कि परिजनों ने तोडफ़ोड़ की है। अधिकारियों से वार्ता के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। सीएमओ के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज अस्पताल आया था तो उसकी हालत खराब थी। मरीज को रेफर कर एल-थ्री अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को बताया गया था। ऑक्सीजन न मिलने का आरोप गलत है, ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed