फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand to keep contract out of outsourcing

आउटसोर्सिंग से हटाकर संविदा पर रखने की मांग

Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demand to keep contract out of outsourcing
पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। उनका कहना था कि कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग से हटाकर सीधे संविदा पर रखकर मिशन से भुगतान कराया जाए। एचआर पालिसी का लाभ दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

कर्मियों ने वार्षिक वेतन वृद्धि और बीमा की सुविधा प्रदान करने की मांग भी की। उनका कहना था कि पूर्व से कार्यरत किसी भी कार्मिक के पद नाम एवं वेतन में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए। जनपद व विकास खंड स्तर पर कार्यरत सभी कार्मिकों को पूर्व की भांति फील्ड विजिट के लिए प्रति किमी की दर से पूर्व निर्धारित व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग की गई। उनका कहना था कि मिशन के आरंभ के समय सभी प्रोफेशनल कार्मिकों को संविदा पर रखा गया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनको आउटसोर्सिंग पर कर दिया गया, जबकि विज्ञापन एवं योगदान के आधार पर एचआर पालिसी का लाभ देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद आजतक लाभ नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन में दिलीप कुमार, चंदन कुमार, रीना, आयुषी, हसनैन अली, राकेश कुमार सिंह, विकास सिंह, सुरेंद्र कुमार सोनी, रामचंद्र कन्नौजिया, रमेश प्रियदर्शी, सुरभी श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, विनय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed