फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand to give jobs to dependents of dead personnel during election duty

Mirzapur News: चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने की मांग

Tue, 11 Jun 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to give jobs to dependents of dead personnel during election duty
मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अविलंब अनुग्रह राशि दिए जाने की मांंग की। प्रतिनिधिमंडल ने मृत कर्मी के आश्रित को अविलंब नौकरी देने की मांग भी की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात 14 कर्मचारियों की मृत्यु हुई है। उनके आश्रितों को नियमानुसार उचित अनुग्रह राशि अविलंब दी जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मृत कर्मी के आश्रित को अविलंब नौकरी देने की मांग भी की। इससे पहले फतहां स्थित विश्वेसरैया सभागार में हुई परिषद की बैठक में चुनाव ड्यूटी के मृत कर्मियों के आश्रितों के हित में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने की। इस दौरान दिनेश शुक्ला, सुधीर तिवारी, प्रभु नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed