फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for reinstatement by reaching the residence of the Municipal Chairman

पालिकाध्यक्ष के आवास पहुंचकर पंप आपरेटरों ने लगाई गुहार

Tue, 01 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for reinstatement by reaching the residence of the Municipal Chairman
ठेकेदारी के तहत कार्य कर रहे कार्यमुक्त पंप आपरेटरों ने मंगलवार को पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद के आवास पहुंचकर कार्य बहाली के लिए गुहार लगाई। इन पंप आपरेटरों को अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने सोमवार को अचानक कार्यमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन

पंप आपरेटरों ने पालिकाध्यक्ष से कहा कि दस वर्षों से भी अधिक समय से पंप आपरेटरों से कार्य लिया जा रहा है यदि पालिका प्रशासन द्वारा उनकी कार्य बहाली नही किया गया तो वह भुखमरी के कगार पर आ जायेंगे। कहा कि पंप आपरेटरों की सेवा उनके कार्य अनुभव के आधार पर बहाल किया जाय। पंप आपरेटरों की बात सुनने के बाद पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि बोर्ड की बैठक आहूत कर सदस्यों का विचार लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने दो जून को बोर्ड की बैठक बुलाये जाने व बैठक की सूचना समय से सभासदों को उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासनादेश के तहत आईटीआई डिप्लोमा धारकों से ही पंप आपरेटर का कार्य लिया जाएगा। वहीं पंप आपरेटरों का कहना है कि उन्हें कार्य अनुभव के आधार पर सेवा का अवसर दिया जाय। इस दौरान बंगाली कुशवाहा, नवीन सिंह, पंप आपरेटर राकेश कुमार, रामबाबू सोनकर, पुनवासी यादव, दीपक कुशवाहा, महादेव सहित दर्जनों पंप आपरेटर साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed