फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Delhi's Baisali rewarded Vandana by beating her name

दिल्ली की बैशाली ने वंदना को पटखनी देकर इनाम किया अपने नाम

Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi's Baisali rewarded Vandana by beating her name
मूथरा के भोला व पंडित पहलवान मिर्जापुर के बीच लड़ी गई। जिसमें
विज्ञापन

हलिया। भटवारी गांव स्थित श्री जगधारी प्रसाद स्मारक इंटर कालेज मैदान में रविवार को अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहली कुश्ती तीन हजार रुपये के लिए लड़ी गई। मिर्जापुर के पंडित पहलवान ने मथुरा के भोला पहलवान को पराजित कर इनाम अपने नाम किया।

दूसरी कुश्ती ग्यारह हजार रुपये के लिए मेरठ के मोहम्मद साकिब व अयोध्या के बजरंगी पहलवान के बीच लड़ी गई। जिसमें अयोध्या के बजरंगी पहलवान विजेता हुए। ग्यारह हजार की कुश्ती में राजस्थान के जालिम पहलवान ने दिल्ली के विवेक को पटकनी दी। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ताराचंद अग्रहरि ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। इस दौरान दंगल संयोजक आयोध्या प्रसाद यादव, दंगल संचालक मनोज पहलवान, दंगल निर्णायक प्रकाश पहलवान, ग्राम प्रधान भटवारी राजेश कुमार मौर्य, गुर्गी रमेश कुमार, सूरज मौर्य, अवधेश सिंह, काशी प्रसाद मिश्रा, राजू सिंह, आशुतोष दूबे, दिनेश सिंह, प्रशांत दूबे, मनोज शर्मा, हथेड़ा के बउ यादव, विवेक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed