फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   delay in investigatint the DIG rebuke their officers

लंबित विवेचनाआें पर लगाई फटकार

Fri, 29 May 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 29 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
delay in investigatint the DIG rebuke their officers
डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने बुधवार को मिर्जापुर के लालगंज, सोनभद्र के ओबरा तथा भदोही के औराई थानों की कार्य  संपादन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लालगंज, हलिया, ओबरा, चोपन में विवेचनाएं लंबित मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि प्रधानी चुनाव आने वाला है।
विज्ञापन


इसलिए अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करके सही जानकारी जुटाते हुए बीट बुक में दर्ज करें। डीआईजी ने आरक्षियाें के बीट बुक की जांच की। थाना चोपन, ओबरा तथा जुगैल के आरक्षियाें को बीट बुक की जानकारी न होने पर डिफाल्टर का दंड देकर भविष्य के लिए सचेत किया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीआईजी शिवसागर सिंह ने तीन वर्ष के अंदर जेल से छूटे अपराधियों की संपत्ति की जानकारी ली। थाने पर समस्त रजिस्टर तैयार रखे, हिस्ट्रीशीटराें की निगरानी करें, ईनामी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने को कहा। उपस्थित उपनिरीक्षकाें को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव में आने वाली समस्याओं का आकलन भी कर लें। भूमि विवाद एवं महिला संबंधी अपराधाें को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। कहा लापरवाही बरतने वाले तथा निर्दोष के विरुद्ध कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मिर्यों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने क्षेत्राधिकारी के पास लंबित विवेचना, सर्किल में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं प्रारंभिक जांच एवं विभागीय कार्रवाही, लंबित शिकायती प्रार्थनापत्राें के निस्तारण की समीक्षा की। डीआईजी ने औराई थाने में तैनात सिपाही यशवंत सिंह को उनके कर्तव्य निर्वहण के लिए शाबासी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed