फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Defeated Agra 15-11 and 15-10 in the final match.

Mirzapur News: अंतिम मुकाबले में आगरा को 15-11 व 15-10 से हराया

Sat, 20 Sep 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Defeated Agra 15-11 and 15-10 in the final match.
प्रदेशीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल में पहुंची विंध्याचल मंडल की सब जूनियर टीम।-सोशल म
अदलहाट। विंध्याचल मंडल की सब जूनियर वालीबॉल टीम ने शुक्रवार की शाम अपने लीग मैच के आखिरी मुकाबले में आगरा मंडल को पराजित कर 18 से 22 सितंबर के बीच आजमगढ़ जिले के शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 69 वीं प्रदेशीय विद्यालयी वालीबॉल बालक व बालिका 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग प्रतियोगिता-2025 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्का कर ली है।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल ने बताया कि विंध्याचल मंडल के बालिकाओं की टीम ने शुक्रवार को अपने पहले मैच में बस्ती को तथा दूसरे मुकाबले में वाराणसी मंडल से रोमांचक मुकाबले में पहला सेट जीतने के बाद दूसरा और तीसरा सेट हार गई। उसके बाद दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम कैप्टन अपराजिता और पायल की विपक्षी टीमों पर अटैकिंग वार से अपने लीग मैच के आखिरी मुकाबले में वापसी करते हुए आगरा मंडल को दो सेट में 15-11, 15-10 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

जिसमें अपने टीम के लिए राजनंदनी, काजल, कंचना रिया, शिवानी, सपना, स्वाति, कंचना, राधिका ने बेहतरीन खेल दिखाया। टीम कोच राजवन पटेल, प्रवीण सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश सिंह भदोही ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed