फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Defaulter quarreled with Amin, Tehsildar sent him to jail

Mirzapur News: अमीन से उलझा बकायेदार, तहसीलदार ने भिजवाया जेल

Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Defaulter quarreled with Amin, Tehsildar sent him to jail
मड़िहान। आरसी जारी होने के बाद बकाया वसूली के मामले में सोमवार को मड़िहान तहसील में अमीन से एक बकायेदार उलझ गया। मामले की जानकारी होने पर तहसीलदार ने पुलिस बुलाकर आरोपी को गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी इबरार अली पुत्र वसी अहमद के नाम व्यापार कर का 55,000 रुपये और उनकी पत्नी के नाम 281622 रुपये की आरसी जारी की गयी थी। वसूली के लिए अमीन कोमल तिवारी कई बार बकायेदार के घर गए। आरोप है कि सोमवार को बकायेदार तहसील आकर अमीन से उलझ गया। इसकी जानकारी होने पर अमीन के साथी मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़कर तहसीलदार के पास ले गए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने तत्काल पुलिस को बुलवाकर उसे गिरफ्तार करा दिया। अमीन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। तहसीलदार लालता प्रसाद ने बताया कि अमीन से अभद्रता करने के आरोप में बकाएदार को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed