फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of cows in cow shelter

गो आश्रय स्थल में गोवंशों की हो रही मौत

Mon, 13 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Death of cows in cow shelter
मिर्जापुर/जमालपुर। गो आश्रय स्थलों पर पशुओं को ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं होने के कारण मौत हो रही है। कई बार बदइंतजामी की बात सामने आ चुकी है लेकिन निरीक्षण आदि के बाद विभाग ने सब ठीक बताते हुए इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन ताजा मामला विकास खंड जमालपुर के शिवपुर स्थित गोआश्रय स्थल में पशुओं के मौत को विभाग दबा नहीं सका। यहां पांच गोवंश की मौत हो गई है। वहीं छह गोवंश मौके पर तड़पते मिले। सोमवार यह मामला तब खुला जब एक राजनीतिक दल के नेता वहां पहुंचे। वहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर लापरवाही को उजागर किया। मृत गोवंशों को गोबर में ही दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल गो आश्रय स्थल गए और वहां से लाइव किया। दिखाया गया कि कई पशु या तो मर गए हैं या मृतप्राय हैं। एक पशु को तिरपाल से ढंककर उस पर ईंट रख दी गई थी। जब ईंट हटाकर तिरपाल हटाई गई तो गोवंश जीवित मिला। लेकिन उसकी अंतिम सांसे चल रही थी। आसपास के लोगों का कहना है कि जिले में गो आश्रय स्थल तो खोल दिए गए हैं। लेकिन उसमें गोवंशों की पर्याप्त देखभाल नहीं होती है। यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी गोवंशों की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी संबंधित विभाग या अधिकारी सचेत नहीं हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस गोवंश आश्रय स्थल में क्षमता से अधिक पशुओं को रखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गो आश्रय स्थल की क्षमता 85 पशुओं की है। लेकिन यहां पर 120 से ज्यादा पशुओं को रखा गया है।
विज्ञापन

कई अधिकारियों पर हुई थी कार्रवाई
मिर्जापुर। इसके पहले सिटी विकास खंड के टांडा फाल स्थित गोआश्रय स्थल में कई गोवंश की मौत हो गई थी। उसमें तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद हलिया के गोआश्रय स्थल में भी कई गोवंश की मौत हो गई थी। इस प्रकार की गोवंश की मौत बताती है कि उनकी उचित प्रकार से देखभाल नहीं की जा रही है। इसके लिए कड़ी निगरानी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में जमालपुर ब्लाक के शिवपुर ग्राम सभा में गौशाला का निरीक्षण किया गया। गोवंशों की दशा को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया और कहा कि सीएम योगी को शुद्धि-बुद्धि आए। साथ में सूरज नेता, लव कुश भारती, त्रिवेणी बियार, त्रियोगी चौधरी, प्रविंद पटेल, महेंद्र पटेल, सतीश भारती, राजू भारती, हजारी बियार, मंगेशकर माली, प्रभा शंकर पटेल आदि मौजूद रहे।

गोवंश की मौत की जानकारी मिली है। टीम जांच के लिए भेजी गई है। मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कारणों का पता लगने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ओमप्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
वर्जन-
पूरे मामले को दिखवाया जाएगा। अगर घटना सही मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed